सफेद मूसली के फायदे महिलाओं के लिए – Safed Musli (Asparagus) Benefits For Ladies in Hindi

सफेद मूसली भारत की एक दुर्लभ जड़ी बूटी है। सफेद मूसली के फायदे महिलाओं के लिए जाने जाते हैं। प्राचीन समय से ही सफेद मूसली का उपयोग आयुर्वेद सहित कई चिकित्‍सा पद्यतियों में उपयोग किया जा रहा है। पारंपरिक रूप से सफेद मूसली के फायदे गठिया, कैंसर, यौन स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने आदि के लिए होते हैं। लेकिन इस लेख में आप सफेद मूसली के फायदे महिलाओं के लिए क्‍या हैं यह जानेगें। आइए जानते हैं कि सफेद मूसली किस प्रकार महिला स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देती है।

1. सफेद मूसली के बारे में – safed musli kya hai in Hindi
2. महिलाओं के लिए सफेद मूसली के लाभ– Mahilao ke liye Safed Musli Ke Fayde in Hindi

3. महिलाओं के लिए सफेद मूसली के नुकसान – Mahilao ke liye Safed Musli Ke Nuksan in Hindi

सफेद मूसली के बारे में – safed musli kya hai in Hindi

सेक्‍सुअल हेल्‍थ के लिए सफेद मूसली का व्‍यापक रूप में उपयोग किया जाता है। सफेद मूसली को एस्परैगस (Asparagus) के नाम से भी जाना जात है। इसका आयुर्वेदिक नाम शतावरी है। इस पौधे में छोटे-छोटे कांटे होते हैं। आयुर्वेद में इस पौधे के सभी हिस्‍सों का औषधीय उपयोग किया जाता है। लेकिन सबसे अधिक उपयोग एस्‍परैगस की जड़ याने सफेद मूसली का किया जाता है। सफेद मूसली के औषधीय गुण प्रजनन क्षमता, यौन उत्‍तेजना आदि को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि यौन स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित अधिकांश दवाओं में सफेद मूसली का उपयोग प्रमुख घटक के रूप में किया जाता है।

(इसे भी पढ़ें – अदरक के फायदे, औषधीय गुण और उपयोग)

महिलाओं के लिए सफेद मूसली के लाभ– Mahilao ke liye Safed Musli Ke Fayde in Hindi

बहुत सी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए सफेद मूसली का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है। इस आयुर्वेदिक औषधी का इस्‍तेमाल महिलाओं की शारीरिक शक्ति, सहन करने की क्षमता और यौन कमजोरियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यदि आप महिलाओं के लिए सफेद मूसली के फायदे नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। क्‍योंकि यहां आपको महिलाओं के लिए सफेद मूसली के ऐसे फायदे मिलगें जो महिला स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। आइए जाने सफेद मूसली के फायदे महिलाओं के लिए क्‍या हैं।

(इसे भी पढें – लहसुन के फायदे)

सफेद मूसली स्‍त्री उत्‍तेजना को बढ़ाने के लिए- Safed Musli For Increase Women Libido in Hindi

महिलाओं का शरीर पुरुषों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होता है ऐसा माना जाता है। क्‍योंकि महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे परिवर्तन लगातार होते हैं जो उनके स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करते हैं। जैसे कि किशोरावस्‍था से ही मासिक धर्म आना, गर्भावस्‍था, स्‍तनपान कराना, रजोनिवृत्ति (Menopause) आदि। इन सभी घटनाओं के कारण समय के साथ महिलाओं की यौन इच्‍छा में कमी आने लगती है। जो कि उनके वैवाहिक जीवन में परेशानी ला सकता है। लेकिन सफेद मूसली के फायदे महिलाओं की यौन इच्‍छा को बढ़ाने में मदद करती है। नियमित रूप से सफेद मूसली और इसके कैप्‍सूल का उपयोग कर महिला कमजोरी और दूर्बलता को दूर किया जा सकता है। इस तरह से सफेद मूसली के फायदे महिलाओं की कामेच्‍छा को बढ़ाने में सहायक होती है।

(इसे भी पढ़ें – यौनशक्ति बढ़ाने के उपाय)

महिलाओं के लिए सफेद मूसली के फायदे रजोनिवृत्ति के लिए – Safed Musli benefits for Menopause in Hindi

इस औषधीय जड़ी बूटी में ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं जो महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्‍हीं औषधीय गुणों के कारण ही सफेद मूसली के फायदे महिलाओं के लिए जाने जाते हैं। नियमित रूप से महिलाओं द्वारा सफेद मूसली का सेवन उनकी बहुत सी शारीरिक और यौन संबंधी समस्‍याओं को दूर कर सकता है। क्‍योंकि इसमें बहुत से विटामिन, खनिज पदार्थ, पोषक तत्‍व और एंजाइम होते हैं। ये सभी महिलाओं में होने वाले हार्मोन असंतुलन को कम करने में सहायक होते हैं। पीरियड्स के दौरान हार्मोन संतुलन बिगड़ जाता है। गर्भावस्‍था के समय पीरियड्स बंद हो जाते हैं लेकिन इसके बाद 9 माह तक हार्मोन अधिक सक्रिय रहते हैं। जबकि प्रसव के बाद इन्‍हें सामान्‍य होने में काफी वक्‍त लगता है। जिनके कारण रजोनिवृत्ति के लक्षण बढ़ सकते हैं। इस प्रकार की समस्‍या से बचने के लिए महिलाओं को सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद होता है।

सफेद मूसली के गुण महिलाओं में मासिक धर्म ठीक करे – Safed Musli Benefits For Menstrual in Hindi

महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तनों होते हैं। इन्‍हें संतुलित करने के लिए सफेद मूसली के फायदे अहम भूमिका निभाते हैं। सफेद मूसली के गुण महिला शरीर में हर्मोन के बढ़ने-घटने को नियंत्रित करते हैं। जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्‍याओं से महिलाओं को राहत मिलती है। साथ ही यह मासिक धर्म को रेग्‍यूलर करने, रक्‍तस्राव को नियंत्रित करने, दर्द और ऐंठन से छुटकारा दिलाने आदि में भी सहायक होते हैं। इस तरह से महिला स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सफेद मूसली का उपयोग लाभकारी होता है।

सफेद मूसली का उपयोग महिला स्‍वास्‍थ्‍य के लिए – Safed Musli Ke Fayde Mahila Swasthya Ke Liye in Hindi

अक्‍सर देखा जाता है कि प्रसव के बाद महिलाओं को विशेष और पौष्टिक आहार दिया जाता है। प्रसव के बाद महिला को दिये जाने वाले पौष्टिक आहार में सफेद मूसली को शामिल किया जाता है। क्‍योंकि गर्भावस्‍था और मासिक धर्म के कारण होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सफेद मूसली लाभकारी होती है। यह शरीर में रक्‍त उत्‍पादन को बढ़ाने और स्‍वस्‍थ्‍य रक्‍त परिसंचरण में मदद कर सकती है। इसके अलावा यह महिलाओं में होने वाली समस्‍याओं जैसे खून की कमी (एनीमिया), कमजोर हड्डियां (आस्टियोपोरोसिस) आदि को रोकने में सहायक होते हैं। इस तरह से सफेद मूसली के फायदे महिला स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में प्रभावी माना जाता है।

सफेद मूसली का प्रयोग महिलाओं में चयापचय बढाये- safed musli metabolism ko badhaye in Hindi

महिलाओं का शरीर बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। इसके अलावा यदि महिलाओं की चयापचय दर कम होती है तो उन्‍हें पूर्ण पोषक तत्‍व प्राप्‍त नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण महिलाओं को अनिद्रा, तनाव आदि का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी समस्‍याओं का प्रमुख कारण चयापचय दर में कमी हो सकती है। महिला शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन और उतार-चढ़ाव भी कमजोर चयापचय का कारण हो सकते हैं। महिलाएं इन सभी समस्‍याओं से बचने के लिए सफेद मूसली को अपने आहार में शामिल कर लाभ प्राप्‍त कर सकती हैं। इस तरह से सफेद मूसली का प्रयोग चयापचय को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

सफेद मूसली खाने का तरीका महिलाओं के लिए – safed musli khane ka tarika mahilao ke liye in Hindi

सामान्‍य रूप से अन्‍य खाद्य पदार्थों की तरह सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। उसी तरह से महिलाएं भी सफेद मूसली को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप सफेद मूसली को अन्‍य व्‍यंजनों के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

  • आप एक कटोरी में दूध लें और इसमे सफेद मूसली को डालकर उबाल लें। इस मिश्रण में आप शहद का उपयोग करें और स्‍वाद का लाभ लें।
  • आप सुबह के समय दूध के साथ मूसली पाउडर को मिला कर भी पी सकते हैं। जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा आप रात में दूध के साथ मूसली पाउडर और अन्‍य सूखे मेवों को रख सकते हैं। अगली सुबह इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

सफेद मूसली के अन्‍य लाभ महिलाओं के लिए – Safed Musli Ke Other Benefits in Hindi

महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने वाले बहुत से उत्‍पादों में सफेद मूसली का उपयोग व्‍यायाक रूप से किया जाता है। महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद सफेद मूसली अन्‍य लाभ भी प्रदान करती है जो इस प्रकार हैं :

  • सफेद मूसली और अश्‍वगंधा के फायदे महिला प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करती है।
  •  कैंसर, डायबिटीज (Diabetes) और गठिया आदि के इलाज में सफेद मूसली सहायक होती  हैं।
  • सफेद मूसली का सेवन महिला प्रसव के पहले (Prenatal) और प्रसव के बाद (After birth) लाभकारी होता है।
  • सफेद मूसली कैप्‍सूल महिलाओं में दूध उत्‍पादन की क्षमता में वृद्धि करता है।

महिलाओं के लिए सफेद मूसली के नुकसान – Mahilao ke liye Safed Musli Ke Nuksan in Hindi

महिलाओं के लिए सफेद मूसली के फायदे बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। लेकिन ये फायदे तब ही अच्‍छे हो सकते हैं जब सफेद मूसली का सेवन नियंत्रित मात्रा में किया जाए। इसके अलावा सफेद मूसली का सेवन करने से कुछ सामान्‍य दुष्‍प्रभाव भी हो सकते हैं। जिन्‍हें जानना आवश्‍यक है।

अधिक मात्रा में सफेद मूसली का सेवन महिलाओं के लिए अच्‍छा नहीं है। इसमें फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है जो पेट दर्द, कब्‍ज, दस्‍त आदि के लक्षणों को बढ़ा सकती है।

सफेद मूसली का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। जो इस प्रकार हैं :

  • सफेद मूसली के नुकसान में आँख की सूजन (Swelling of the eye) शामिल है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन महिलाओं जी मिचलाना (Nausea) जैसी समस्‍याओं को बढ़ा सकता है।
  • कुछ महिलाओं में सफेद मूसली का सेवन करने से चक्‍कर (dizziness) आने की समस्‍या हो सकती है।
  • इसके सामान्‍य दुष्‍प्रभावों में सिर दर्द (Headache) शामिल है।
  • कुछ महिलाएं सफेद मूसली के प्रति संवेदन शील होती हैं। जिसके कारण उनकी त्‍वचा में खुजली (Skin Itching) या चकते (Rashes) आ सकते हैं।

Leave a Comment